बहुविकल्पी प्रश्न-उत्तर
सुमिरिनी के मनके-अंतरा भाग-2 गद्य खंड
(CBSE के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार)
1. ढेले चुन लो निबंध का प्रतिपाद्य निम्नलिखित में से नहीं है-
क-लोक जीवन में व्याप्त अंधविश्वासों पर व्यंग्य
ख-अविवेकपूर्ण तरीकों पर व्यंग्य
ग-भविष्य की नींव विचार की मजबूत धरती पर टिकी हुई हो
घ-प्राचीन मान्यताओं ,विश्वासों और प्रथाओं पर आँख मूंद कर विश्वास
उत्तर- ग
2.भारतेंदु जी ने शेक्सपीयर के नाटक ' मर्चेंट ऑफ वेनिस' का किस नाम से अनुवाद किया है?
क-वेनिस का व्यापारी
ख-दुर्लभ बंधु
ग-पोर्शिया
घ-वेनिस की शाम
उत्तर- ख
3.वैदिक काल में विवाह के लिए नर निम्न में से क्या काम नहीं करता था ?
क-कन्या के पिता को गौ देता था
ख-स्थान विशेष से लाये ढेलों को कन्या के सम्मुख रखता था
ग-कन्या से उसके मनपसंद वर के बारे में पूछता था
घ-उपरोक्त सभी
उत्तर- ग
4.गृहयसूत्र क्या होते थे -
क-16 संस्कारों में से एक वैदिक संस्कार
ख-एक वैदिक ग्रन्थ जिसमें समस्त गृहकर्मों तथा संस्कारों आदि के बारे में बताया गया है।
ग-व्यापार से संबंधित ग्रन्थ
घ-इनमें से कोई नहीं
उत्तर- ख
5.पत्थर पूजे हरि मिलें तो तू पूज पहार। इससे तो चक्की भली ,पीस खाय संसार।। यह पंक्ति किसकी है-
क-रहीम की
ख-वृन्द की
ग-कबीर की
घ-बिहारी की
उत्तर- ग
6.चंद्रधर शर्मा गुलेरी जी के बारे में निम्न सत्य नहीं है -
क-वे उत्कृष्ट कोटि के निबंधकार थे
ख-वे उत्कृष्ट कोटि के शिल्पकार थे
ग-वे उत्कृष्ट कोटि के भाषाशास्त्री थे
घ-वे उत्कृष्ट कोटि के कथाकार थे
उत्तर- ख
7. निम्नलिखित में कौन -सी कहानी गुलेरी जी को नहीं है -
क-उसने कहा था
ख-सुखमय जीवन
ग-बुद्धू का कांटा
घ-कफ़न
उत्तर-घ
8. निम्नलिखित में से किस पत्रिका के साथ गुलेरी जी का संबंध नहीं है -
क-मर्यादा
ख-प्रतिभा
ग-धर्मयुग
घ-समालोचक
उत्तर-ग
9.बालक बच गया' निबंध का मूल प्रतिपाद्य है
क-स्त्री शिक्षा
ख-शिक्षा ग्रहण की सही उम्र
ग-साक्षरता वृद्धि
घ-इनमें से कोई नहीं
उत्तर-ख
10. बालक ने सीखा-सिखाया कौन सा उत्तर दिया -
क-मैं यावज्जन्म लोकसेवा करूँगा।
ख-मैं यावज्जन्म पढाई करूँगा।
ग-मैं यावज्जन्म शिक्षण कार्य करूँगा।
घ-उपरोक्त सभी
उत्तर-क
11. शिक्षा की अनुचित पद्धति से बालकों पर क्या प्रभाव पड़ता है-
क-स्वास्थ्य की हानि
ख-आत्मविश्वास की कमी
ग-शिक्षा के रचनात्मक स्वरुप के प्रति उदासीनता
घ-उपरोक्त सभी
उत्तर- घ
12. निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है ?
क-बालक की स्वाभाविक प्रवृत्तियों का विकास तभी होता है जब उसे सहज रूप से अपनी इच्छाओं को प्रकट करने का अवसर मिलता है।
ख-बालक के पिता और अध्यापक उन लोगों के प्रतिनिधि है जो शिक्षा को रटने की वस्तु समझते हैं तथा बच्चे पर अपनी महत्त्वाकांक्षाओं का बोझ लादते हैं।
ग-लेखक उन लोगों का प्रतिनिधि है जो शिक्षा को बालक के स्वाभाविक विकास का माध्यम समझते हैं।
घ-बच्चे के कोमल मस्तिष्क में अनावश्यक ज्ञान ठूंसने से उसकी सहज प्रतिभा और रचनात्मकता में वृद्धि हो जाती है।
उत्तर- घ
13.विधा की दृष्टि से यह पाठ निबंध की अपेक्षा अपनी कथात्मकता शैली के कारण किसके अधिक निकट है?
क-उपन्सय के निकट
ख-नाटक के निकट
ग-लघुकथा के निकट
घ-रिपोर्ताज के निकट
उत्तर-ग
14. निम्नलिखित में कौन-सा इस पाठ की भाषा संबंधी विशेषता नहीं है ?
क-व्यंग्यात्मकता
ख-तत्सम प्रधान खड़ी बोली
ग-बिम्बात्मक भाषा
घ-आँचलिकता
उत्तर- घ
15.किसके कारण यह निबंध सुपाठ्य और रोचक बन गया है?
क-ललित कथात्मकता शैली के कारण
ख-तत्सम शब्दों के प्रयोग के कारण
ग-शिक्षा की ठेठ अवधारणा के कारण
घ-उपरोक्त सभी
उत्तर- क
16. निम्नलिखित में किस खगोलविद को अपनी मान्यताओं के कारण अनेक कष्ट सहने पड़े ?
क-अल्बर्ट आइन्स्टीन
ख-गैलीलियो गैलिली
ग-आइज़क न्यूटन
घ-स्टीफन हॉकिंग
उत्तर- ख
17.परम्पराओं को तोड़ने वाले खौगोलिक आन्दोलन के अग्र नेता निम्नलिखित में से कौन थे ?
क-सुश्रुत
ख-जैमिनी
ग-आर्यभट्ट
घ-वैशम्पायन
उत्तर- घ
18. निम्नलिखित में कौन सा धर्म के वास्तविक अर्थ को प्रतिबिंबित नहीं करता ?
क.वह गुण, स्वभाव अथवा कर्तव्य, जो सृष्टि के हित के लिए धारण किया जाए।
ख-अपने समुदाय और स्वहित के विकास के लिए किए जाने वाले सभी कार्य धर्म हैं।
ग-धर्म का अर्थ आध्यात्मिक प्रौढ़ता, भक्ति, दया, मानव समुदाय के प्रति कर्तव्य आदि है।
घ-' धारयते इति धर्म:' अर्थात जिसे धारण किया जा सके।
उत्तर-ख
19. प्रश्न पूछना, विद्यार्थियों की सभी प्रमुख विशेषताओं में से एक है इसलिए छात्रो ! सवाल पूछो। यह किसका कथन है ?
क-डॉ. अब्दुल कलाम
ख-अल्बर्ट आइंस्टीन
ग-आर्यभट्ट
घ-गैलीलियो गैलिली
उत्तर-क
20. इस निबंध में लेखक ने किसके माध्यम से धर्म विषयक बखान या उपदेश करने वालों पर व्यंग्य किया है?
क-साइकिल के पुर्जे के माध्यम से
ख-घड़ी के पुर्जे के माध्यम से
ग-कार के पुर्जे के माध्यम से
घ-इनमें से सभी
उत्तर- ख
21.लेखक के अनुसार धर्म के गूढ़ रहस्यों को समझने का अधिकार और किनके पास होना चाहिए ?
क-धर्मोपदेशकों तक सीमित रहने चाहिए
ख-तत्वशास्त्रियों और मीमांसकों तक सीमित रहने चाहिए
ग-जन सामान्य को भी उसके गहरे अर्थों को समझने का अधिकार दिया जाना चाहिए
घ-इनमें से कोई नहीं
उत्तर-ग
22-निम्नलिखित में कौन सा इस निबंध का कथ्य नहीं है ?
क-धर्म के विषय में जानने का अधिकार प्रत्येक मनुष्य का होना कि चाहिए।
ख-इस निबंध में धर्माचार्यों द्वारा लोगों के कल्याण की भावना छुपी हुई है।
ग-समय, समाज और मानव परिस्थितियों के अनुसार धर्म की अवधारणा में भी सहज परिवर्तन करना चाहिए।
घ-धर्मगुरुओं के वर्चस्व के लिए कहा जाता है कि धर्म की प्रचलित व्याख्या में हस्तक्षेप करने का अधिकार किसी को नहीं है ।
उत्तर-ख
23-घड़ी की संरचना बहुत जटिल है, उसे हर कोई नहीं समझ सकता। फिर उसे कौन समझ सकता है ?
क-चिकित्सक
ख-धर्माचार्य
ग-घड़ीसाज
घ-खगोलविद
उत्तर-ग
24- निम्नलिखित में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का तत्व है -
क-भय और कल्पना
ख-पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओं पर अतार्किक विश्वास
ग-जिज्ञासा- अन्वेषण या खोज
घ-उपरोक्त सभी
उत्तर-ग
25-भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है कि "प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास करे।"
क-अनुच्छेद 49 क
ख-अनुच्छेद 50 क
ग-अनुच्छेद 51 क
घ-अनुच्छेद 52
उत्तर-ग
26-ज्योतिष तथा कर्मकांडो से सम्बन्धित अंधविश्वासों में फंसने के कारण लोग - (सही कथन चुनें)
क-बहुत उन्नति करते हैं।
ख-विवेकपूर्वक और तार्किक रूप से नहीं सोच पाते।
ग-मोक्ष को प्राप्त होते हैं।
घ-दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं ।
उत्तर-ख
27-इस निबंध की शैली है-
क-काव्यमयी
ख-ललित
ग-इतिवृतात्मक
घ-इनमें से कोई नहीं
उत्तर-ख
No comments:
Post a Comment