Tuesday, 28 September 2021

हिंदी ऐच्छिक-अंतरा भाग -2 ढेले चुन लो(सुमिरिनी के मनके)

                             कक्षा-12वीं 

                            हिंदी (ऎच्छिक)

       (सी बी एस सी के नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित) 

                              लघु प्रश्नोतर

                  "सुमिरिनी के मनके - ढेले चुन लो "

1-वैदिक काल में हिंदुओं में कैसी लॉटरी चलती थी?

उत्तर-हिन्दू युवक विवाह करने हेतु अपने साथ ढेले ले जाता था।

2-युवक मिट्टी के ढेले कहाँ-कहाँ से चुन कर लाता था?

उत्तर-खेत,मसान,वेदी,चौराहे तथा गौशाला से।

3-गौशाला की मिट्टी का क्या अर्थ था?

उत्तर-उनका पुत्र पशुओं का धनी होगा।

4-वेदी की मिट्टी चुनने का क्या अर्थ है?

उत्तर-युवती का पुत्र विद्वान बनेगा।

5-मसान की मिट्टी चुनने का क्या अर्थ बताया गया है?

उत्तर-इस मिट्टी को चुनना अमंगल माना जाता है।

6-खेत की मिट्टी चुनने के विषय में क्या बताया गया है?

उत्तर-उस युवती का पुत्र ज़मींदार होगा।

7-इस प्रकार की लॉटरी का ज़िक्र और कहाँ मिलता है?

उत्तर-गृह्सूत्रों में।

8-कौन-कौन से गृह्यसूत्रों में इस प्रकार की लॉटरी का वर्णन मिलता है?

उत्तर-आश्वलायन, गोभिल,भारद्वाज आदि में।

9-मर्चेंट ऑफ वेनिस नाटक किसके द्वारा लिखा गया है?

उत्तर-शेक्सपीयर द्वारा।

10-मर्चेंट ऑफ वेनिस की नायिका कौन थी?

उत्तर-पोर्शिया।

11-राजपूतों की कन्या स्वयंवर कैसे करती थी?

उत्तर-राजकुमारों का रूप देखकर व यश सुनकर।

12-दुर्लभ बंदु क्या है?

उत्तर-यह एक नाटक है।

13-दुर्लभ बंदु नाटक के रचनाकार कौन है?

उत्तर-बबुआ हरिश्चंद्र

14-दुर्लभ बंदु का मुख्य पात्र का क्या नाम है?

उत्तर-पुरश्री।

15-दुर्लभ बंदु नाटक में वर के सामने कितनी पेटियाँ रखी जाती है?

उत्तर-तीन

16-तीन पेटियाँ कौन-कौन सी थी?

उत्तर-सोने,चाँदी व लोहे की।

17-तीनों में से एक पेटी में क्या रखा था?

उत्तर-राजकुमारी की प्रतिमूर्ति।

18-अक्कड़बाज किस पेटी को चुनता है?

उत्तर-सोने की।

19-लोभी व्यक्ति कौन-सी पेटी चुनता है?

उत्तर-चाँदी की।

20-लोहे की पेटी कैसा व्यक्ति चुनता है?

उत्तर-सच्चा व परिश्रमी व्यक्ति।

21-घुड़दौड़ में पहला इनाम  कौन पाता है?

उत्तर-लोहे की पेटी चुनने वाला।

22-ढेले द्वारा जीवन साथी चुनना किस समय की प्रथा थी?

उत्तर-प्राचीन समय की।

23-'आज का कबूतर अच्छा है कल के मोर से आज का पैसा अच्छा है कल की मोहर से'----यह बात किसने कही ?

उत्तर-वात्स्यायन ने।

24-'अपनी आँखों से जगह देखकर,अपने हाथ से चुने हुए मिट्टी के डगलो पर भरोसा करना क्यों बुरा है और लाखों कोसो दूर बैठे बड़े-बड़े मट्टी और आग के ढेलों-मंगल,शनिश्चर और बृहस्पति की कल्पित चाल के कल्पित हिसाब का भरोसा करना क्यों अच्छा है।'--इन पंक्तियों में क्या व्यंग्य निहीत है?

उत्तर-लेखक भारतीय संस्कृति में विद्यमान आडम्बरों पर चोट कर रहे है।

25-'प्रतिमूर्ति' व 'जस 'का क्या अर्थ है?

उत्तर- प्रतिमूर्ति - प्रतिमा , उसके ही जैसा ।

जस - यश,कीर्ति।



No comments:

Post a Comment

MCQ Based Q.Ans सुमिरिनी के मनके (अंतरा भाग-2)

                      बहुविकल्पी प्रश्न-उत्तर        सुमिरिनी के मनके-अंतरा भाग-2 गद्य खंड          (CBSE के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार) 1. ढेले...