Tuesday, 28 September 2021

MCQ Based Q.Ans सुमिरिनी के मनके (अंतरा भाग-2)


                     बहुविकल्पी प्रश्न-उत्तर

       सुमिरिनी के मनके-अंतरा भाग-2 गद्य खंड

         (CBSE के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार)

1. ढेले चुन लो निबंध का प्रतिपाद्य निम्नलिखित में से नहीं है-

क-लोक जीवन में व्याप्त अंधविश्वासों पर व्यंग्य

ख-अविवेकपूर्ण तरीकों पर व्यंग्य

ग-भविष्य की नींव विचार की मजबूत धरती पर टिकी हुई हो

घ-प्राचीन मान्यताओं ,विश्वासों और प्रथाओं पर आँख मूंद कर विश्वास

उत्तर- ग

2.भारतेंदु जी ने शेक्सपीयर के नाटक ' मर्चेंट ऑफ वेनिस' का किस नाम से अनुवाद किया है? 

क-वेनिस का व्यापारी 

ख-दुर्लभ बंधु

ग-पोर्शिया

घ-वेनिस की शाम

उत्तर- ख

3.वैदिक काल में विवाह के लिए नर निम्न में से क्या काम नहीं करता था ? 

क-कन्या के पिता को गौ देता था

ख-स्थान विशेष से लाये ढेलों को कन्या के सम्मुख रखता था

ग-कन्या से उसके मनपसंद वर के बारे में पूछता था

घ-उपरोक्त सभी

उत्तर- ग

4.गृहयसूत्र क्या होते थे - 

क-16 संस्कारों में से एक वैदिक संस्कार

ख-एक वैदिक ग्रन्थ जिसमें समस्त गृहकर्मों तथा संस्कारों आदि के बारे में बताया गया है।

ग-व्यापार से संबंधित ग्रन्थ

घ-इनमें से कोई नहीं

उत्तर- ख

5.पत्थर पूजे हरि मिलें तो तू पूज पहार। इससे तो चक्की भली ,पीस खाय संसार।। यह पंक्ति किसकी है- 

क-रहीम की

ख-वृन्द की

ग-कबीर की

घ-बिहारी की

उत्तर- ग

6.चंद्रधर शर्मा गुलेरी जी के बारे में निम्न सत्य नहीं है - 

क-वे उत्कृष्ट कोटि के निबंधकार थे

ख-वे उत्कृष्ट कोटि के शिल्पकार थे

ग-वे उत्कृष्ट कोटि के भाषाशास्त्री थे

 घ-वे उत्कृष्ट कोटि के कथाकार थे

उत्तर- ख

7. निम्नलिखित में कौन -सी कहानी गुलेरी जी को नहीं है - 

क-उसने कहा था

ख-सुखमय जीवन

ग-बुद्धू का कांटा

 घ-कफ़न

उत्तर-घ

 8. निम्नलिखित में से किस पत्रिका के साथ गुलेरी जी का संबंध नहीं है - 

क-मर्यादा

ख-प्रतिभा

ग-धर्मयुग

घ-समालोचक

उत्तर-ग

9.बालक बच गया' निबंध का मूल प्रतिपाद्य है 

क-स्त्री शिक्षा

ख-शिक्षा ग्रहण की सही उम्र

ग-साक्षरता वृद्धि

घ-इनमें से कोई नहीं

 उत्तर-ख

10. बालक ने सीखा-सिखाया कौन सा उत्तर दिया - 

क-मैं यावज्जन्म लोकसेवा करूँगा।

ख-मैं यावज्जन्म पढाई करूँगा।

ग-मैं यावज्जन्म शिक्षण कार्य करूँगा।

घ-उपरोक्त सभी

 उत्तर-क

11. शिक्षा की अनुचित पद्धति से बालकों पर क्या प्रभाव पड़ता है- 

क-स्वास्थ्य की हानि

ख-आत्मविश्वास की कमी

ग-शिक्षा के रचनात्मक स्वरुप के प्रति उदासीनता

घ-उपरोक्त सभी

उत्तर- घ

12. निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है ? 

क-बालक की स्वाभाविक प्रवृत्तियों का विकास तभी होता है जब उसे सहज रूप से अपनी इच्छाओं को प्रकट करने का अवसर मिलता है।

ख-बालक के पिता और अध्यापक उन लोगों के प्रतिनिधि है जो शिक्षा को रटने की वस्तु समझते हैं तथा बच्चे पर अपनी महत्त्वाकांक्षाओं का बोझ लादते हैं।

ग-लेखक उन लोगों का प्रतिनिधि है जो शिक्षा को बालक के स्वाभाविक विकास का माध्यम समझते हैं।

 घ-बच्चे के कोमल मस्तिष्क में अनावश्यक ज्ञान ठूंसने से उसकी सहज प्रतिभा और रचनात्मकता में वृद्धि हो जाती है।

उत्तर- घ

13.विधा की दृष्टि से यह पाठ निबंध की अपेक्षा अपनी कथात्मकता शैली के कारण किसके अधिक निकट है? 

क-उपन्सय के निकट

ख-नाटक के निकट

ग-लघुकथा के निकट 

घ-रिपोर्ताज के निकट

उत्तर-ग

 14. निम्नलिखित में कौन-सा इस पाठ की भाषा संबंधी विशेषता नहीं है ? 

क-व्यंग्यात्मकता

ख-तत्सम प्रधान खड़ी बोली

ग-बिम्बात्मक भाषा

घ-आँचलिकता

उत्तर- घ

 15.किसके कारण यह निबंध सुपाठ्य और रोचक बन गया है? 

क-ललित कथात्मकता शैली के कारण

ख-तत्सम शब्दों के प्रयोग के कारण

 ग-शिक्षा की ठेठ अवधारणा के कारण

घ-उपरोक्त सभी

उत्तर- क

16. निम्नलिखित में किस खगोलविद को अपनी मान्यताओं के कारण अनेक कष्ट सहने पड़े ? 

क-अल्बर्ट आइन्स्टीन

ख-गैलीलियो गैलिली 

ग-आइज़क न्यूटन

घ-स्टीफन हॉकिंग

उत्तर- ख

 17.परम्पराओं को तोड़ने वाले खौगोलिक आन्दोलन के अग्र नेता निम्नलिखित में से कौन थे ? 

क-सुश्रुत

ख-जैमिनी

ग-आर्यभट्ट

घ-वैशम्पायन

 उत्तर- घ

18. निम्नलिखित में कौन सा धर्म के वास्तविक अर्थ को प्रतिबिंबित नहीं करता ? 

क.वह गुण, स्वभाव अथवा कर्तव्य, जो सृष्टि के हित के लिए धारण किया जाए।

ख-अपने समुदाय और स्वहित के विकास के लिए किए जाने वाले सभी कार्य धर्म हैं।

ग-धर्म का अर्थ आध्यात्मिक प्रौढ़ता, भक्ति, दया, मानव समुदाय के प्रति कर्तव्य आदि है।

घ-' धारयते इति धर्म:' अर्थात जिसे धारण किया जा सके।

 उत्तर-ख

19. प्रश्न पूछना, विद्यार्थियों की सभी प्रमुख विशेषताओं में से एक है इसलिए छात्रो ! सवाल पूछो। यह किसका कथन है ? 

क-डॉ. अब्दुल कलाम

ख-अल्बर्ट आइंस्टीन

ग-आर्यभट्ट

घ-गैलीलियो गैलिली

उत्तर-क

20. इस निबंध में लेखक ने किसके माध्यम से धर्म विषयक बखान या उपदेश करने वालों पर व्यंग्य किया है? 

क-साइकिल के पुर्जे के माध्यम से

ख-घड़ी के पुर्जे के माध्यम से 

ग-कार के पुर्जे के माध्यम से

घ-इनमें से सभी

उत्तर- ख

21.लेखक के अनुसार धर्म के गूढ़ रहस्यों को समझने का अधिकार और किनके पास होना चाहिए ? 

क-धर्मोपदेशकों तक सीमित रहने चाहिए

ख-तत्वशास्त्रियों और मीमांसकों तक सीमित रहने चाहिए

ग-जन सामान्य को भी उसके गहरे अर्थों को समझने का अधिकार दिया जाना चाहिए

घ-इनमें से कोई नहीं

 उत्तर-ग

22-निम्नलिखित में कौन सा इस निबंध का कथ्य नहीं है ?

क-धर्म के विषय में जानने का अधिकार प्रत्येक मनुष्य का होना कि चाहिए।

 ख-इस निबंध में धर्माचार्यों द्वारा लोगों के कल्याण की भावना छुपी हुई है।

 ग-समय, समाज और मानव परिस्थितियों के अनुसार धर्म की अवधारणा में भी सहज परिवर्तन करना चाहिए।

घ-धर्मगुरुओं के वर्चस्व के लिए कहा जाता है कि धर्म की प्रचलित व्याख्या में हस्तक्षेप करने का अधिकार किसी को नहीं है ।

 उत्तर-ख

23-घड़ी की संरचना बहुत जटिल है, उसे हर कोई नहीं समझ सकता। फिर उसे कौन समझ सकता है ? 

क-चिकित्सक

ख-धर्माचार्य 

ग-घड़ीसाज

घ-खगोलविद

उत्तर-ग

24- निम्नलिखित में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का तत्व है -

क-भय और कल्पना

ख-पारंपरिक मान्यताओं और प्रथाओं पर अतार्किक विश्वास

ग-जिज्ञासा- अन्वेषण या खोज

घ-उपरोक्त सभी

 उत्तर-ग

25-भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है कि "प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास करे।" 

क-अनुच्छेद 49 क

ख-अनुच्छेद 50 क 

ग-अनुच्छेद 51 क

घ-अनुच्छेद 52

 उत्तर-ग

26-ज्योतिष तथा कर्मकांडो से सम्बन्धित अंधविश्वासों में फंसने के कारण लोग - (सही कथन चुनें)

क-बहुत उन्नति करते हैं।

ख-विवेकपूर्वक और तार्किक रूप से नहीं सोच पाते।

ग-मोक्ष को प्राप्त होते हैं।

घ-दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं ।

 उत्तर-ख

 27-इस निबंध की शैली है- 

क-काव्यमयी 

ख-ललित

ग-इतिवृतात्मक

घ-इनमें से कोई नहीं

उत्तर-ख

हिंदी ऐच्छिक-अंतरा भाग -2 ढेले चुन लो(सुमिरिनी के मनके)

                             कक्षा-12वीं 

                            हिंदी (ऎच्छिक)

       (सी बी एस सी के नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित) 

                              लघु प्रश्नोतर

                  "सुमिरिनी के मनके - ढेले चुन लो "

1-वैदिक काल में हिंदुओं में कैसी लॉटरी चलती थी?

उत्तर-हिन्दू युवक विवाह करने हेतु अपने साथ ढेले ले जाता था।

2-युवक मिट्टी के ढेले कहाँ-कहाँ से चुन कर लाता था?

उत्तर-खेत,मसान,वेदी,चौराहे तथा गौशाला से।

3-गौशाला की मिट्टी का क्या अर्थ था?

उत्तर-उनका पुत्र पशुओं का धनी होगा।

4-वेदी की मिट्टी चुनने का क्या अर्थ है?

उत्तर-युवती का पुत्र विद्वान बनेगा।

5-मसान की मिट्टी चुनने का क्या अर्थ बताया गया है?

उत्तर-इस मिट्टी को चुनना अमंगल माना जाता है।

6-खेत की मिट्टी चुनने के विषय में क्या बताया गया है?

उत्तर-उस युवती का पुत्र ज़मींदार होगा।

7-इस प्रकार की लॉटरी का ज़िक्र और कहाँ मिलता है?

उत्तर-गृह्सूत्रों में।

8-कौन-कौन से गृह्यसूत्रों में इस प्रकार की लॉटरी का वर्णन मिलता है?

उत्तर-आश्वलायन, गोभिल,भारद्वाज आदि में।

9-मर्चेंट ऑफ वेनिस नाटक किसके द्वारा लिखा गया है?

उत्तर-शेक्सपीयर द्वारा।

10-मर्चेंट ऑफ वेनिस की नायिका कौन थी?

उत्तर-पोर्शिया।

11-राजपूतों की कन्या स्वयंवर कैसे करती थी?

उत्तर-राजकुमारों का रूप देखकर व यश सुनकर।

12-दुर्लभ बंदु क्या है?

उत्तर-यह एक नाटक है।

13-दुर्लभ बंदु नाटक के रचनाकार कौन है?

उत्तर-बबुआ हरिश्चंद्र

14-दुर्लभ बंदु का मुख्य पात्र का क्या नाम है?

उत्तर-पुरश्री।

15-दुर्लभ बंदु नाटक में वर के सामने कितनी पेटियाँ रखी जाती है?

उत्तर-तीन

16-तीन पेटियाँ कौन-कौन सी थी?

उत्तर-सोने,चाँदी व लोहे की।

17-तीनों में से एक पेटी में क्या रखा था?

उत्तर-राजकुमारी की प्रतिमूर्ति।

18-अक्कड़बाज किस पेटी को चुनता है?

उत्तर-सोने की।

19-लोभी व्यक्ति कौन-सी पेटी चुनता है?

उत्तर-चाँदी की।

20-लोहे की पेटी कैसा व्यक्ति चुनता है?

उत्तर-सच्चा व परिश्रमी व्यक्ति।

21-घुड़दौड़ में पहला इनाम  कौन पाता है?

उत्तर-लोहे की पेटी चुनने वाला।

22-ढेले द्वारा जीवन साथी चुनना किस समय की प्रथा थी?

उत्तर-प्राचीन समय की।

23-'आज का कबूतर अच्छा है कल के मोर से आज का पैसा अच्छा है कल की मोहर से'----यह बात किसने कही ?

उत्तर-वात्स्यायन ने।

24-'अपनी आँखों से जगह देखकर,अपने हाथ से चुने हुए मिट्टी के डगलो पर भरोसा करना क्यों बुरा है और लाखों कोसो दूर बैठे बड़े-बड़े मट्टी और आग के ढेलों-मंगल,शनिश्चर और बृहस्पति की कल्पित चाल के कल्पित हिसाब का भरोसा करना क्यों अच्छा है।'--इन पंक्तियों में क्या व्यंग्य निहीत है?

उत्तर-लेखक भारतीय संस्कृति में विद्यमान आडम्बरों पर चोट कर रहे है।

25-'प्रतिमूर्ति' व 'जस 'का क्या अर्थ है?

उत्तर- प्रतिमूर्ति - प्रतिमा , उसके ही जैसा ।

जस - यश,कीर्ति।



सुमिरिनी के मनके-घड़ी के पुर्ज़े

 हिंदी ऐच्छिक-12वीं कक्षा-सुमिरिनी के मनके प्रश्नोतर


            अंतरा कक्षा-12वीं हिंदी (ऐच्छिक)

                   सुमिरिनी के मनके

                       घड़ी के पुर्ज़े

           लघु प्रश्नोतर -CBSE के नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित

1-धर्म के रहस्य को कौन जानने की कोशिश न करें?

उत्तर-प्रत्येक मनुष्य

2-धर्म के विषय में साधारण मनुष्य क्या करें?

उत्तर- कान ढलका कर सुन ने।

3-कान ढलका कर का क्या अर्थ है?

उत्तर-कान खोलकर सुनना।

4-इस मत के समर्थन में किसका उदाहरण दिया जाता है?

उत्तर- घड़ी का।

5-घड़ी किस काम आती है?

उत्तर- समय बताने के।

6-साधारण व्यक्ति से क्या नहीं होगा?

उत्तर-घड़ी को खोल कर उसके पुर्ज़े लगाना।

7-घड़ी के पुर्ज़े लगाने का अधिकारी कौन नहीं है?

उत्तर-साधारण व्यक्ति।

8-धर्म के विषय में जानने का अधिकार किसको है?

उत्तर-वेदशास्त्रज्ञ व धर्माचार्यों का।

9-किस कार्य मे जन्म व कर्म की पख न लगाएं?

उत्तर-घड़ी देखने में।

10-लेखक घड़ी ठीक करने के लिए किसे नहीं देने की बात कहते है?

उत्तर-अनाड़ी को।

11-लेखक के अनुसार घड़ी ठीक करने को किसे देना चाहिए?

उत्तर-उस व्यक्ति को जो घड़ीसाज़ी का इम्तहान पास करके आया है।

12-लेखक को किन लोगों पर शक होता है कि उन्हें घड़ी ठीक करना आता है भी के नहीं?

उत्तर-उन्हें जिन्हें इस कार्य को करने का अधिकार उनकी कबिलितत नहीं बल्कि उनके परदादा के कारण मिला है।

13-कहानी का मोलभाव क्या है?

उत्तर-मनुष्य धर्म के विषय में चुपचाप सुने उसके रहस्य को जानने का प्रयास ना करें।

14-धर्माचार्य साधारण व्यक्ति को धर्म का रहस्य जानने से क्यो रोकते है?

उत्तर-लेखक के अनुसार धर्माचार्यों को स्वयं धर्म का रहस्य नहीं मालूम इसलिए दूसरों को भी जानने से रोकते हैं।

15-दृष्टांत का क्या अर्थ है?

उत्तर-उदाहरण।

अंतरा भाग-2 कक्षा 12वीं-सुमिरिनी के मनके

               हिंदी ऐच्छिक कक्षा-12वीं

                        लघु प्रश्नोत्तरी
                कक्षा-12वीं हिंदी ऐच्छिक
         सुमिरिनी के मनके- बालक बच गया
नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न 2021-22

1-बालक बच गया पाठ में किस अवसर पर लेखक को बुलाया गया था?
उत्तर-विद्यालय के वार्षिकोत्सव में।
2-बालक की उम्र क्या थी?
उत्तर-आठ वर्ष।
3-बालक की स्थिति कैसी थी?
उत्तर-हादी के कोल्हू के जैसी।
4-बालक ने धर्म के कितने लक्षण बताएं?
उत्तर- दस
5-बालक ने कितने रसों का उदाहरण दिये?
उत्तर-नौ
6-पानी कितने डिग्री पर शीतलता फैलती है?
उत्तर- चार डिग्री
7-बालक किस राजा की स्त्रियों के नाम व पेशवाओं का कुर्सीनामा सुना गया?
उत्तर-इंग्लैंड के राजा हेनरी।
8-जब बालक से पूछा गया तो बड़ा होकर क्या करेगा तो इसका क्या जवाब दिया?
उत्तर- यावज्जन्म लोक से करूँगा।
9-यावज्जन्म का क्या अर्थ है?
उत्तर-जीवन भर।
10-नुमाइश का क्या अर्थ है?
उत्तर-प्रदर्शनी या दिखावा।
11-वार्षिकोत्सव का क्या अर्थ है?
उत्तर-सालाना जलसा।
12-बालक किसका पुत्र था?
उत्तर- विद्यालय के प्रधान अध्यापक का।
13-बालक को इनाम माँगने को किसने कहा?
उत्तर-एक वृद्ध महाशय ने।
14-इनाम के विषय में सोचने पर कौन चिंता में पड़ गए?
उत्तर-बालक के पिता व अध्यापक।
15-बालक ने इनाम में क्या माँगा?
उत्तर-लडडू।
16-इनाम में लड्डू माँगने पर किसने सुख की सांस ली?
उत्तर-लेखक ने।
17-बालक द्वारा इनाम में लड्डू माँगने पर कौन निराश हुए?
उत्तर-बालक का पिता व अध्यापक।
18-किसने कहा बालक बच गया?
उत्तर-लेखक ने।
19-बालक द्वारा लड्डू की पुकार कैसी थी?
उत्तर-वृक्ष के हरे पत्तों का मधुर मर्मर।
20-मरे काठ की अलमारी की आवाज़ कैसी है?
उत्तर-सिर दुखने वाली खड़खड़ाहट।

MCQ Based Q.Ans सुमिरिनी के मनके (अंतरा भाग-2)

                      बहुविकल्पी प्रश्न-उत्तर        सुमिरिनी के मनके-अंतरा भाग-2 गद्य खंड          (CBSE के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार) 1. ढेले...